मल्टीपारा मॉनिटर क्या होता है|Multipara monitor in Hindi
Multipara monitor:- (Patient-monitor) दोस्तों, आप कभी न कभी हॉस्पिटल में जरूर गए होंगे अपने वहां ICU या अन्य किसी भी जगह पर मरीज के सिर के पास एक टीवी की तरह दिखने वाली मशीन देखी होगी जिस पर Heart rate, BP, temperature, इत्यादि के reading दिखाई देती उसे देख कर मन में एक ही ख्याल आता है की क्या मरीज ठीक है या नहीं। जिसे Patient monitor भी कहा जाता है।
आइये विस्तार में जानते है multipara-monitor किसे कहते है, क्यों इस्तेमाल किया जाता है, कब इस्तेमाल किया जाता है इत्यादि।
इसे भी पढ़े :-वेंटीलेटर क्या होता है ?
मल्टीपारा मॉनिटर क्या होता है?- What is Multipara monitor in Hindi
Multipara-Monitor एक मेडिकल उपकरण (Device) है, जो हॉस्पिटल में भर्ती हुए मरीज के शरीर के Vital sign (Heart rate,NIBP, Spo2, Respiration, Temperature) की निगरानी (monitoring) करता है।
Multipara-Monitor शरीर के Vital sign को एक साथ मापते और प्रदर्शित करते हैं, आमतौर पर क्रिटिकल केयर यूनिट्स (CCU) में Bedside Monitor और Operation theater में एनेस्थेटिक मशीनों में Inbuild होते हैं। ये एक मरीज की निरंतर निगरानी की के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें चिकित्सा कर्मचारियों को रोगी की Normal स्थिति में बदलाव के बारे में लगातार सूचित किया जाता है।
इन मॉनिटर में vital sign को मापने के लिए कई सारे Modules (technologies) लगे होते है। जो शरीर के नॉमल वैल्यू पर सेट होते है। जब यदि शरीर का कोई भी पैरामीटर्स यदि नार्मल वैल्यू के कम होता है तो मल्टीपरमेटर ऑडियो और वीडियो के माध्यम से नर्सिंग स्टाफ को संकेतित करता है।
Vital sign क्या होते है- What is Vital sign
इंसान के शरीर के अंदर के वह sign जिससे पता चलता है की शरीर के सारे important organs सही प्रकार से कार्य कर रहे है या नहीं। जो Healthcare प्रोफेशनल द्वारा मापे जाते है। ये vital sign मुख्य रूप से :- Blood pressure, Respiration, Heart rate, Spo2, Temperature जांचे जा सकते है। Vital sign को ही Medical भाषा में Parameter भी कहते है।
Mutipara-monitor में क्या-क्या पैरामीटर देखे जा सकते है।
एक multi-parameter में शरीर के कई सारे पैरामीटर ( vital-sign) को Continue देखे जा सकते है।
ECG – रोगी के भर्ती होने पर कई तरह के दिल की बीमारी, हार्ट रेट का बढ़ना और घटना इत्यादि को मॉनिटर करता है।
NIBP:- Multi-para monitor में NIBP (Non-invasive Blood pressure) को Doctors के निगरानी में एक Particular time interval पर निरंतरता के साथ कर सकते है।
Temperature:- मॉनिटर में शरीर के दो temperature एक साथ देखे जा सकते है। 1. Surface- शरीर के त्वचा का तापमान 2. Rectal – गुदा के अंदर का तापमान
Respiration:- श्वास की प्रक्रिया को निरंतर मॉनिटर किया जा सकता है।
Spo2:- ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा को पल्स के रूप में निगरानी करता है। नार्मल SPo2 वैल्यू (98.5%) होती है।
Invasive BP:- कई बार डॉक्टर चिकित्सीय प्रक्रिया के दौरान शरीर के अंदर का ब्लड प्रेशर (invasive) की जरूरत पड़ती है जिसे Multipara-monitor में देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़े :-ECG kya hai|ECG क्या है ?
इसे भी पढ़े :- थर्मामीटर क्या है
इसे भी पढ़े :- प्रेगनेंसी टेस्ट किट का इस्तेमाल कैसे करे
मल्टीपारा मॉनिटर का इस्तेमाल कहाँ किया जाता है- Application of Multipara-Monitor in Hindi
एक मॉनिटर का इस्तेमाल trained डॉक्टर, हॉस्पिटल प्रोफेशनल के ही कर सकते है। इसका इस्तेमाल कई जगह किया जा सकता है।
एम्बुलेंस :- मरीज यदि किसी Serious दुर्घटना, या बीमारी कसे ग्रस्त हो और उसे हॉस्पिटल ले जाना हो तो एम्बुलेंस में भी मॉनिटर का इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि मरीज के पैरामीटर को पहले देख कर संभव इलाज शुरू कर दिया जाए।
Pre-operative रूम में :- ऑपरेशन होने से पहले मरीज की कुछ जांच को मॉनिटर द्वारा जांचा जा सकता है।
Operative-room में :- किसी भी सर्जरी के दौरान रोगी के सभी vital-sign को निरंतर चेक करने के लिए Multipara-monitor का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Critical care unit:- क्रिटिकल केयर यूनिट जहाँ रोगी को ऑपरेशन के बाद या सीरियस बीमारी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Central-monitoring system:- मॉनिटर्स को सेंट्रल पेशेंट मॉनिटरिंग स्टेशन से जोड़ा जा सकता है। यह हेल्थकेयर टीमों को मॉनिटर से जुड़े सभी रोगियों के लिए Vital-sign की निगरानी करता है। माप के दौरान समस्या आने पर इसमें अलार्म होता है। Central-monitoring system शक्तिशाली और प्रभावी उपकरण हैं। वे मुख्य रूप से उन रोगियों (बिस्तरों) की संख्या से पहचाने जाते हैं जिनकी वे एक साथ निगरानी कर सकते हैं। कई उच्च परिभाषा स्क्रीन पर प्रदर्शित होने के साथ कुछ एक ही समय में 48 या 66 रोगियों की निगरानी करने की अनुमति देते हैं। कभी-कभी संकेत विश्लेषण सॉफ्टवेयर, विशेष रूप से अतालता के लिए, रोगी की सुरक्षा से समझौता किए बिना झूठे अलार्म को कम कर सकता है।
पेशेंट मॉनिटर कितने प्रकार के होते है – Types of Patient Monitor
शरीर के अंगो के Vital sign को निगरानी करना पेशेंट मॉनिटर कहलाता है, ये कई प्रकार के हो सकते है।
- Two para-monitor
- Three para-monitor
- Multipara-monitor
Two para-monitor:- दो vital Sign को मॉनिटर पर show करना जैसे Spo2 और NIBP 2 para मॉनिटर कहलाता है।
Three para- monitor:- शरीर के तीन vital sign NIBP, Spo2 और Heart rate
Multipara-monitor:- 4 या 5 vital sign को मॉनिटर पर देखना Multi-para मॉनिटर कहते है।
इसे भी पढ़े :-High BP क्या है ?
निष्कर्ष – Conclusion
Multi-para मॉनिटर हॉस्पिटल के कई स्थानों पर रखा था ताकि मरीजों के vital-sign को आसानी से जांच सके और मरीजों को सही इलाज मिल सके।
उम्मीद है ! मेरे द्वारा दी गयी जानकारी आपको जरूर पसंद आयी होगी इसी तरह के रोचक आर्टिकल जानकारी पढ़ने लिए Categories Section में जाकर जरूर पढ़े।
(FAQ) Frequently Asked Question
-
Q:-Multi-para मॉनिटर क्या होता है ?
Ans:- Multipara-Monitor एक मेडिकल उपकरण (Device) है, जो हॉस्पिटल में भर्ती हुए मरीज के शरीर के Vital sign (Heart rate,NIBP, Spo2, Respiration, Temperature) की निगरानी (monitoring) करता है।
-
Q:-Vital sign क्या होते है ?
Ans:-इंसान के शरीर के अंदर के वह sign जिससे पता चलता है की शरीर के सारे important organs सही प्रकार से कार्य कर रहे है या नहीं। Ex- Heart rate, Pulse, NIBP, Temperature. etc.
-
Q:-Three para monitor क्या होते है ?
Ans:- शरीर के तीन vital sign NIBP, Spo2 और Heart rate Three para monitor होते है।
-
Q:- मल्टीपारा मॉनिटर का इस्तेमाल कहाँ किया जाता है ?
Ans:- Ambulance, ICU, Pre-operative, Operative room, Post-operative